A2Z सभी खबर सभी जिले की

एकादशी पर श्री श्याम मंदिर काशीपुरी धाम में होगा भव्य श्याम सुमिरन

सुनील कोठारी 9828262186

Screenshot 2026 01 28 21 03 47 64 56514063904998099a7290fdb861fa95
एकादशी के पावन अवसर पर दिनांक 29 जनवरी 2026 को श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा में भव्य “श्याम सुमिरन” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सांय 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा।
इस धार्मिक आयोजन में भक्ति और संगीत के माध्यम से बाबा श्री श्याम का गुणगान किया जाएगा। प्रसिद्ध भजन गायक अभि अनुज पारेख (भीलवाड़ा) द्वारा मधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
समिति अध्यक्ष श्री सुरेश पोद्दार ने बताया कि एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित यह श्याम सुमिरन भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक लाभ प्रदान करेगा। बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भजन-संध्या एवं सुमिरन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया जाएगा।
कार्यक्रम का फेसबुक लाइव प्रसारण श्री श्याम मंदिर, काशीपुरी भीलवाड़ा के आधिकारिक फेसबुक पेज से किया जाएगा।
इस आयोजन का निमंत्रण श्री श्याम सेवा समिति (रजि.), काशीपुरी धाम, भीलवाड़ा द्वारा दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!