उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर चर्चा
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को बड़ी राहत देने जा रही है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कुल 29 प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिनमें शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव प्रमुख है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 10 लाख से अधिक शिक्षक और कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग के एडेड और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षक एवं कर्मचारी, बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक, फाइनेंस और सेल्फ फाइनेंस स्कूलों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, विशेष शिक्षक, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षक शामिल होंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री पोषण योजना में कार्यरत रसोइयों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
सरकार की योजना के अनुसार, अब शिक्षकों और कर्मचारियों को इलाज के दौरान अस्पताल में नकद भुगतान की जरूरत नहीं होगी। सामान्य बीमारी से लेकर गंभीर इलाज तक, सभी उपचार कैशलेस व्यवस्था के तहत होंगे। इससे शिक्षकों पर आर्थिक बोझ कम होगा और वे बिना तनाव के बेहतर इलाज करा सकेंगे।
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बुधवार देर शाम कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी किया। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के इस फैसले को एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक कदम माना जा रहा है। शिक्षक लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अब प्रदेश के शिक्षकों को इलाज के समय पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ेगी और सरकार उनकी सेहत की पूरी जिम्मेदारी उठाएगी।
Varanasi News: सिगरा के मौलवीबाग में दर्दनाक हादसा, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय साहिल की मौत
21/07/2026
महराजगंज पुलिस ने लौटाए 110 खोए मोबाइल, 35 लाख रुपये की संपत्ति बरामद
21/07/2026
रामपुरा में रैगर समाज द्वारा भगवान श्री इन्द्र देव को प्रसन्न करने हेतु सामूहिक उज्जैनी का भव्य आयोजन
21/07/2026
100 करोड़ रुपये का महा-धोखाधड़ी का भंडाफोड़: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे अवैध पिरामिड चेन सिस्टम का खुलासा।
21/07/2026
नीमच: चंगेरा मंडी में हम्मालों का तुलाई बंद कर धरना जारी
21/07/2026
25 जुलाई को जयपुर में होगी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक
21/07/2026
*सोनहत बस स्टैंड का यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, बारिश में भीगने को मजबूर छात्र और राहगीर*
21/07/2026
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित जिला विजेता राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे धार जिले का प्रतिनिधित्व
21/07/2026
महाराष्ट्र राज्य सरकार ने नागपुर मेट्रो रेल के द्वितीय चरण – कन्हान नदी से कन्हान कस्बे तक के विस्तार को मंजूरी दे दी है
21/07/2026
(no title)
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!