A2Z सभी खबर सभी जिले की

फलोदी निर्माणधिन जिला अस्पताल का औचक जिला कलेक्टर फलोदी का निरीक्षण

इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद

फलोदी निर्माण धिन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण 

 

जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने गुणवत्ता के साथ समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

फलौदी,29 जनवरी। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं उपयोग में ली जा रही सामग्री का अवलोकन किया।

जिला कलक्टर ने संबंधित को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। भवन निर्माण में मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएं।

जिला कलक्टर ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों, कार्य की गति तथा तकनीकी मापदंडों की भी समीक्षा की। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

यह रहे निरीक्षण के दौरान मौजूद 

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ प्रताप सिंह,पीएमओ डॉ अभिषेक अग्रवाल, डॉ प्रेम प्रकाश,कार्यकारी संस्थान के प्रतिनिधि,सिविल इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। अधिकारियों ने जिला कलक्टर को निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित निरीक्षण के माध्यम से कार्य की सतत निगरानी की जाएगी।

वन्दे भारत न्यूज़ रिपोर्टर श्यामलाल फलोदी 9024706599

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!