मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली:सैनिक सम्मेलन में पुलिस बल को मिला मार्गदर्शन, प्रेरणा और समाधान का भरोसा।

 

सैनिक सम्मेलन में पुलिस बल को मिला मार्गदर्शन, प्रेरणा और समाधान का भरोसा।

 

पुलिस लाइन सिंगरौली में एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में सफल आयोजन।

 

सिंगरौली / पुलिस लाइन सिंगरौली में 30 जनवरी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में सैनिक सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं को सुनना, उनके त्वरित निराकरण हेतु सार्थक संवाद स्थापित करना तथा विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।

सम्मेलन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते, एसडीओपी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी जियावन  रोशनी कुर्मी, समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक  केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन तथा जिले के समस्त थानों व चौकियों का पुलिस बल उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते द्वारा पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वेतनमान, समयमान, आवास संबंधी समस्याएं, पुलिस कैंटीन, हेल्थ कैंप, आर.ओ. वाटर प्लांट सहित विभिन्न विषयों पर अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा की हेल्थ से बड़ी कोई पूंजी नहीं है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर पुलिसिंग की मजबूत नींव हैं। एस पी खत्री ने पारिवारिक जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए बच्चों की पढ़ाई, मानसिक विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को डांटने के बजाय उन्हें समझाना और प्रोत्साहित करना आवश्यक है, जिससे उनकी सोचने-समझने की क्षमता मजबूत हो सके। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी साझा कर पुलिस बल को प्रेरित किया।

सम्मेलन के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक  पी.एस. परस्ते के जिला सिंगरौली से जिला उमरिया स्थानांतरण के अवसर पर उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की गई। पुलिस अधीक्षक  मनीष खत्री ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सतर्कता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

यह सैनिक सम्मेलन न केवल समस्याओं के समाधान का मंच बना, बल्कि पुलिस बल के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा का भी सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ।

 

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!