A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के द्वारा 90दिनों के लिए चलाया जा रहा है राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 0.2अभियान l

विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार(नालसा) नई दिल्ली एवम माननीय सर्वोच्य न्यायालय के निर्देश पर ” व्यवहार न्यायालय और सरकारी संस्थाओं में लंबित वादों जो की न्याय की प्रत्याशा में विचाराधीन स्थिति में है को पक्षकारों के बीच मध्यस्थता एवम सुलह के आधार पर निष्पादन हेतु “राष्ट्र के लिए मध्यस्थता ” 0.2 अभियान 90 दिनों के लिये चलाया जा रहा है, जिसके वृहद सफलता हेतु पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश सह-संरक्षक बालसा न्यायमूर्ति संगम कुमार शाहू के द्वारा मध्यस्थता अभियान रथ को अपने कर कमलों द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार गयाजी के परिसर से रवाना किया गया जिसमें पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप कुमार मलिक, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह-अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गयाजी,उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह जिला दंडाधिकारी शशांक शुभंकर , सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकार वरीय आरक्षी अधीक्षक सुशील कुमार एवम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, अरविंद कुमार दास ने सम्मिलित होकर इस मध्यस्थता अभियान को सफल बनाने का संकल्पित भावना को प्रकट किया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!