A2Z सभी खबर सभी जिले की

रैगर समाज की ओर से संत शिरोमणि श्री रविदास जयंति की पूर्व संध्या पर विशाल भक्ति संध्या का आयोजन

1 फरवरी को होगा शोभा यात्रा का आयोजन

रैगर समाज की ओर से संत शिरोमणि श्री रविदास जयंति की पूर्व संध्या पर विशाल भक्ति संध्या का आयोजन
1 फरवरी को होगा शोभा यात्रा का आयोजनIMG 20260130 091818 2 IMG 20260131 WA0181 IMG 20260131 WA0183 IMG 20260131 WA0182 IMG 20260131 WA0130 IMG 20260131 WA0184 IMG 20260131 WA0129 IMG 20260131 WA0219
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रिपोर्टर शंकर लाल फुलवारिया
पाली। संत शिरोमणि रविदास जयंति समारोह समिति पाली के तत्वावधान में शुक्रवार को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाबूलाल सोलंकी एण्ड पार्टी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। भक्ति संध्या में सैंकड़ों की तादाद में समाज बन्धु व महिलाओं के द्वारा भजनों की धून पर झूमते नाचते नजर आये। भजन गायक बाबूलाल सोलंकी द्वारा गणेश वंदना व गुरू वंदना से व कैलाश दौलिया, हीरालाल रैगर, रैगर समाज के भजन गायक द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील खोरवाल, मदनलाल चंगेरीवाल द्वारा किया गया साथ ही भजन संध्या में कलाकारों का माला व साफा पहनाकर समिति अध्यक्ष ताराचन्द कुर्डिया द्वारा सभी कलाकारों व समाज बन्धुओं का मान सम्मान किया गया।
समारोह समिति के प्रवक्ता रामलाल चौहान ने बताया कि संत शिरोमणि जयन्ति समारोह समिति द्वारा कल 1 फरवरी रविवार को रैगर व जटिया समाज द्वारा संत शिरोमणि रविदासजी महाराज की सूरजपोल रैगर समाज भवन से एक शोभायात्रा बैण्ड बाजों व रथ सहित निकाली जायेगी जो शोभायात्रा रैगर समाज भवन सूरजपोल से होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों अम्बेड़कर सर्किल, गांधी मूर्ती, सुभाष सर्किल, होते हुए संत रैदास सर्किल मिल गेट पर सम्पन्न होगी। जहां समारोह स्थल पर प्रातः 11 बजे समाज बन्धुओं का बहुमान किया जायेगा व दोपहर 1.25 बजे बांगड़ धर्मशाला में महाप्रसादी का आयोजन भी किया जायेगा।

समिति के प्रवक्ता चौहान ने बताया कि इस जयंति महोत्सव में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व विधायक ज्ञानचन्द पारख, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल भण्डारी, जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा, नगर निगम पाली की पूर्व महापौर श्रीमती रेखा राकेश भाटी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा व पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम भाई होगें तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय रैगर महासभा पाली के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, नगर विकास न्यास पाली के सहायक अभियंता अश्विनी कुमार सिंघाड़िया, कनिष्ठ अभियंता अशोक नवल व योगेश सिंघाड़िया एवम रैगर समाज सेवा संस्थान पाली के अध्यक्ष देवेन्द्र मौर्य होगें। कार्यकम का मंच संचालन मदनलाल चंगेरीवाल व देवेन्द्र मौर्य द्वारा किया जायेगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ताराचंद कुर्डिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर समारोह समिति के व रैगर समाज की महिला एवम पुरूष जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए है।

समिति के प्रवक्ता चौहान ने बताया कि जयंति महोत्सव की तैयारियों को लेकर समिति के पदाधिकारी व सदस्यगण व उपाध्यक्ष भीकमचन्द नोगिया, महासचिव मदन चंगेरीवाल, सचिव दीपेश चावरीवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल चोरोटिया, सह कोषाध्यक्ष सुरेश तंवर, माणकचन्द कुर्डिया, राकेश बोहरा, हंसराज सोनेरीवाल, डूंगाराम मौर्य, माणक मौर्य, जराराज कुर्डिया, सोहनलाल सुखाड़िया (भोपाजी), कुशाल बांसीवाल, अमित चोरोटिया, रमेश कुर्डिया, खेमराज चौहान, बंशीलाल कुर्डिया, बाबुलाल खोरवाल, सुरेश तुनगरिया, छगन नवल, सोहन नवल, रतनलाल बालोटिया, रामलाल कुर्डिया, जगदीश सुखाड़िया, सुरेश कुमार मौर्य, विनोद नोगिया, गोविन्द बाल्लोटिया, रमेश मौसलपुरिया व प्रमोद नवल, सूरजपोल वार्ड इकाई अध्यक्ष संजय नवल, जय प्रकाश मौर्य, गोरधनलाल नोगिया, दिलीप खोरवाल, कमलेश नवल न्यू शक्ति नगर ताराचंद चौहान, मूलाराम सुखाड़िया, अनिल चौहान, गुलाबचन्द मुण्डोतिया, राजू भाई, बीपीएल कोलोनी वार्ड ईकाई अध्यक्ष रामपाल फुलवारी, किशोर सिंघाड़िया, राहूल बालोटिया, हीरालाल भौसलपुरिया, घनश्याम चौहान, हजारीमल भण्डारी, बाबुलाल खोरवाल, बाबुलाल चौहान, पुखराज सिंघाड़िया, ओमप्रकाश सुखाडिया, चन्द्रप्रकाश फुलवारिया, प्रसन्न बांसीवाल, दिनेश सोनीवाल, शंकरलाल सिंघाड़िया, शंकरलाल दौलिया, मांगीलाल सिंघाड़िया, पोलाराम बोहरा, महिपाल नवल, जितेन्द्र चौरटिया, शंकर नवल, विनोद कुमार मौर्या, कुलदीप, राजेश बालोटिया, रमेश बालोटिया, मिश्रीलाल चौहान, धर्मीचन्द बालोटिया, बाबुलाल जाटोलिया, गणपत बालोटिया, बालकिशन चौहान, रामलाल कुलदीप, राजकुमार मुडोतिया, धनराज सुखाड़िया, जसवन्त सुखाड़िया, ताराचन्द तिगाया सहित जोर शोर से जुटे हुए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!