A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राष्ट्र सेवाएं पूर्ण कर जवान घर लौटा गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया लोकेशन जुन्नारदेव,छिंदवाड़ा जिला रिपोर्टर सोनू उईके

राष्ट्र सेवाएं पूर्ण कर जवान घर लौटा गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया

लोकेशन जुन्नारदेव,छिंदवाड़ा

जिला रिपोर्टर सोनू उईकेIMG 20260201 WA0232

अचानक देशभक्ति के तराने गूंजने लगे तो हर कोई सेना के प्रति गौरव महसूस करने लगा वन्दे मातरम और भारत माता के जयघोष लगते नजारे को देखकर सेना का क्या स्थान है आमजन के मन में कोई भी बता सकता है। भारत का स्वर्ग जम्मू में भारतीय सेना में टेक्निकल के पद पर 24 साल की राष्ट्र रक्षा करके सेवानिवृत हुए जवान विजय कुमार ग्यासवंशी का नगरवासियों ने भारत माता के जयकारों पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देशभक्ति गीतों को बजाते हुए डीजे से रैली निकाली जगह जगह लोगों ने अभिनंदन किया। रैली रेल्वे स्टेशन से उनके गृह ग्राम उमरिया फदाली तक निकाली गई। देशसेवा कर घर लौटे जवान का ग्रामीणो ने अभूतपूर्व स्वागत किया। परिजन एवं गांव के लोग उन्हें लेने रेल्वे स्टेशन पहुंचे। रिटायर्ड जवान ने बताया कि 24 वर्षों की सेवाएं देने का मुझे सौभाग्य मिला जिसपर मुझे गर्व है। युवा देश की सेवा के लिए तैयारी करे वतन की रक्षा ही हमारा परम कर्तव्य है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!