अन्य खबरेताज़ा खबरनागपुरमहाराष्ट्रराजनीति और प्रशासन

मनपा- महापौर, उप महापौर चुनाव के लिए नामांकन आज 02 फरवरी को

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 02 फरवरी 2026

नागपुर ====> महानगर पालिका के नए महापौर और उप महापौर पद के लिए नामांकन पत्र आज सोमवार 02 फरवरी को मनपा मुख्यालय के डॉ• पंजाबराव देशमुख स्थाई समिति सभागृह में जमा किए जायेंगे। नागपुर महापौर का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन पत्र आज सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 03 बजे तक निगम के सचिव डॉ• रंजना लाड़े जी की उपस्थिति में स्वीकार किए जायेंगे। नामांकन पत्र की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया 06 फरवरी 2026 को विशेष आमसभा मे पीठासीन अधिकारी डॉ• विपिन इटनकर जी के समक्ष किया जावेगा। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर महानगर पालिका महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से नीता ठाकरे, विशाखा मोहोड़, अश्विनी जिचकार, दिव्या धुरड़े, को प्रबल दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उपमहापौर पद के लिए संजय बालपांडे स्थाई समिति के लिए शिवानी दाणी का नाम सामने आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महानगर पालिका नागपुर चुनाव में निर्वाचित हुए 151 सदस्यों की पहली आमसभा 06 फरवरी शुक्रवार 2026 सुबह 11 बजे रेशमबाग स्थित कविवर सुरेश भट्ट सभागृह में आयोजित किया गया है।। आम सभा में पीठासीन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी डॉ• विपिन इटनकर जी मौजूद रहेंगे। आमसभा में नये महापौर उप महापौर सहित स्थाई समिति के 16 सदस्यों का चयन किया जायेगा।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!