A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरबिजनोर

नजीबाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापताः शादीशुदा पर युवती को बहला-फुसलाकर भागने का आरोप

बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की 25 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं।पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी 2026 की सुबह उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। काफी देर तक जब बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में पता चला कि ग्राम बिजौरी निवासी पिंटू सैनी पुत्र मुन्ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

महिला ने आरोप लगाया कि पिंटू सैनी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बावजूद उसने उसकी बेटी को अपने जाल में फंसाकर घर से भगा लिया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी की नीयत शुरू से ही गलत थी और वह उसकी बेटी को बहकाने की कोशिश करता रहता था। घटना के दिन आरोपी ने मौका पाकर उसकी बेटी को अपने साथ ले गया।

पीड़ित मां के अनुसार, बेटी के लापता होने के बाद परिवार ने कई दिनों तक खुद ही खोजबीन की। संभावित स्थानों पर जाकर जानकारी जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जब कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिला, तब मजबूर होकर महिला ने नजीबाबाद थाने पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिंटू सैनी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती को सकुशल बरामद करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सर्विलांस और स्थानीय मुखबिरों की भी मदद ली जा रही है। साथ ही आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि जल्द से जल्द युवती का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का कहना है कि उसकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस का भरोसा है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!