A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ  ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीज नीति 2025–26 को लेकर की एक उच्चस्तरीय बैठक

FB IMG 1770048901062

लखनऊ।

मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ  ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीज नीति 2025–26 को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने हेतु आधुनिक और प्रभावी बीज नीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि घटती जोत के परिप्रेक्ष्य में फोकस रकबे पर नहीं, बल्कि प्रति हेक्टेयर उत्पादकता पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री  ने प्रत्येक बीज की एंड-टू-एंड ट्रेसेबिलिटी अनिवार्य करने और मिलावटी व अमानक बीजों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कृषि विश्वविद्यालयों, आईसीएआर, उपकार, निजी उद्योग, प्रगतिशील किसानों और कृषि विज्ञान केंद्रों को जोड़कर बीज अनुसंधान, नवाचार और किस्म रिलीज प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया गया।

बैठक में अगले पांच वर्षों में 5 सीड पार्क, टिशू कल्चर लैब्स और प्रमाणित नर्सरी नेटवर्क को सुदृढ़ करने की कार्ययोजना पर बल दिया गया। साथ ही दलहन, तिलहन, मोटे अनाज और बागवानी फसलों के गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और ट्यूबवेलों के सौर ऊर्जीकरण को तेज करने के निर्देश दिए गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!