A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति महामहिम आदरणीय श्री रामनाथ कोविन्द जी का जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में शुभ आगमन हुआ।

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

 

भारत गणराज्य के 14वें IMG 20260204 WA0002 IMG 20260204 WA0000राष्ट्रपति महामहिम आदरणीय श्री रामनाथ कोविन्द जी का जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में शुभ आगमन हुआ।

 

हरिद्वार स्थित सप्तऋषि मैदान में ब्रह्मलीन करुणामूर्ति, भगवद्पादाचार्य परम्परा के दिव्य संवाहक, वैदिक सनातन धर्म-संस्कृति के तेजस्वी प्रवक्ता, पद्मभूषण अलंकरण से विभूषित, निवृत्त शंकराचार्य, परम पूज्य श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य, श्रोत्रिय-ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित परम गुरुदेव श्री स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज की पुण्य-स्मृतियों को अक्षुण्ण एवं चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करने हेतु आगामी 04, 05 एवं 06 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले “गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” के आयोजन में भारत गणराज्य के 14वें राष्ट्रपति महामहिम आदरणीय श्री रामनाथ कोविन्द जी का जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल, हरिद्वार में शुभ आगमन हुआ।

 

भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष – श्रीमत्परमहंस परिव्राजकाचार्य श्रोत्रिय-ब्रह्मनिष्ठ अनन्तश्रीविभूषित जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामण्डलेश्वर परम पूज्य श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज “पूज्य आचार्यश्री जी” के पावन सान्निध्य में यह सम्पूर्ण त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

 

आज महामहिम आदरणीय श्री रामनाथ कोविन्द जी के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल हरिद्वार में उनका भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि कल 04 फरवरी, 2026 को महामहिम जी के कर-कमलों से इस कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया जायेगा।

 

इसी क्रम में, “मूर्ति स्थापना समारोह” पर कार्यक्रम स्थल सप्तऋषि मैदान में “पूज्य आचार्यश्री जी” ने पवित्र धर्मध्वज का आरोहण किया गया। साथ ही, भण्डारे-प्रसाद में “माँ अन्नपूर्णा” का विधिवत पूजन किया गया।

 

“गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव” के सफल आयोजन के लिए भारतमाता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट, भारत माता जनहित ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासियों के साथ “पूज्य आचार्यश्री जी” ने बैठक की।

 

इस अवसर पर, पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य महामण्डलेश्वर श्री स्वामी ललितानन्द गिरि जी महाराज, पूज्य श्री स्वामी शिवात्मानन्द गिरि जी, भारतमाता जनहित – समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री आई.डी. शास्त्री जी सहित अनेक पूजनीय सन्तगण, संस्था के वरिष्ट न्यासीगण आदरणीय श्री मुकेश शुक्ला जी, आदरणीय श्री मनोज कुमार अग्रवाल जी, आदरणीय श्री भूपेन्द्र कौशिक जी, आदरणीय श्री सुरेश मोठ जी, आदरणीय श्री ब्रजेन्द्र वाजपेयी जी, अधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में साधक गण उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!