
पाली में एक नंबर की दो कार, एक सीज कीः दोनों मरीज से मिलने बांगड़ अस्पताल आए थे, RTO को भेजी फर्जी नंबर प्लेट की डिटेल।
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार को एक ही नंबर की दो कारें सामने आई। दोनों कार सवार बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती अपने रिश्तेदार के पास आए थे।
बांगड़ हॉस्पिटल चौकीप्रभारी सब इंस्पेक्टर अनूपसिंह ने बताया कि मामला ध्यान में आते ही दोनों गाड़ियों के मालिकों को चौकी बुलाया।
दोनों की आरसी, इंजन नंबर और चेसिस नंबर चेक किए। जिसमें से एक कार के इंजन नंबर और चेसिस नंबर आरसी से मेल नहीं खा रहे थे। ऐसे में उस कार को जब्त किया।
वहीं मामले में आरटीओ से भी कार के बारे में जानकारी मांगी ताकि पता चल सके कि यह फर्जी नंबर की कार चोरी की है या अन्य कोई मामला है।
जिसकी कार के दस्तावेज सही पाए गए उसकी कार को पुलिस ने रिलीज कर दिया।मामले में जांच जारी
मामल में कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह का कहना है कि कार को फिलहाल जब्त कर चौकी के पास खड़ी करवाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ताकि पता लगाया जा सके कि कार मालिक ने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट क्यों लगाई। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।







