A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

धनबाद: लोयाबाद, बांसजोड़ा साइडिंग में उड़ रहे डस्ट और ओस के कारण अहले सुबह रेलवे का इंसुलेटर कर गया ट्रिप

धनबाद: लोयाबाद, बांसजोड़ा साइडिंग में उड़ रहे डस्ट और ओस के कारण अहले सुबह रेलवे का इंसुलेटर कर गया ट्रिप।

जिस कारण धनबाद से सुबह 5:40 में खुलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे लेट से खुली।रेलवे इंस्पेक्शन कार के पहुंचने के बाद मरम्मती की गई। जिसकी बाद लाइन क्लियर हुआ।

#बताया जाता है कि बांसजोड़ा स्टेशन के करीब रेलवे साइडिंग है, जहां से डस्ट उड़कर रेलवे के ओवर हेड तार में बैठ जाता हैं, मौसम में ओस होने के कारण डस्ट वहां जम जाती है और जिस कारण इंसुलेटर ट्रिप कर जाता है। रेलवे के इंस्पेक्शन कार द्वारा जगह जगह तार मरम्मती का कार्य भी किया गया।

#मामले में सीनियर टीआरडी एस डी सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बांसजोड़ा साइडिंग में उड़ रहे डस्ट और ठंड के मौसम में पड़ी ओस के कारण ओवर हेड तार में खराबी आ गई थी। जिसे ठीक करवा कर लाइन चालू कराया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!