A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर में दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कानपुर में दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदली हुई कानून-व्यवस्था और विकास की नई गति ने देश ही नहीं, विदेशों के निवेशकों को भी आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से प्रदेश की छवि पूरी तरह बदली है। मुख्यमंत्री ने अपने हालिया सिंगापुर और जापान दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां के उद्योगपति उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था, मजबूत बुनियादी ढांचा और पारदर्शी नीतियों के कारण निवेश का माहौल लगातार बेहतर हुआ है।सीएम योगी ने मिशन-2027 को लेकर भी कार्यकर्ताओं और संगठनों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संघ, भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।बैठक में उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन स्तर पर आने वाली समस्याओं का समाधान सरकार की ओर से किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि संगठन से जुड़े सभी मुद्दों का चरणबद्ध तरीके से समाधान कराया जाएगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!