A2Z सभी खबर सभी जिले की

MP में तहसीलदार और पुलिसकर्मियों पर हमला, विधायक के इशारे पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे; ग्रामीणों ने पथराव किया

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9425179527 मध्य प्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धामनोद क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद छिड़ गया। यहां शनिवार को अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा पथराव करने से धामनोद टीआई प्रवीण ठाकरे सहित कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, तहसीलदार को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। मगर उनके और पुलिस के वाहन के कांच फूट गए हैं।हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई। दरअसल, यह पूरा विवाद धरमपुरी से भाजपा विधायक कालूसिंह ठाकुर और गांव के कुछ लोगों के बीच चल रहा है। जिसमें दोनों पक्षों द्वारा पहले एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी की शिकायत पुलिस से की थी।तहसीलदार की गाड़ी का कांच फूटाविधायक के दवाब में कार्रवाई करने पहुंचे थे अधिकारीआरोप है कि शनिवार को विधायक के दबाव में प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। इस बात की जानकारी लगते ही ग्रामीण उग्र हो गए और पथराव कर दिया। जिसके चलते पुलिस वाहनों के शीशे भी टूट गए। वहीं पुलिस अधिकारी सहित कुछ जवानों को चोटें आई है। घटना के बाद मौके पर मनावर एसडीएम सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी बुलाया गया है।एबी रोड जामघटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर आगरा-मुंबई नेशनल हाइवे पर पहुंच गए। यहां कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया। बाद में पुलिस ने मशक्कत कर मार्ग को खुलवाया है। बता दें कि सिरसोदिया गांव कारम नदी के पास है। जहां से नेशनल हाइवे की दूरी महज 200 मीटर है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!