A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

ऑपरेशन सवेरा: 20 ग्राम स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना चिलकाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 20 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक रवि राठौड़ की मुस्तैदी और सतर्कता की चर्चा पुलिस महकमे के साथ-साथ इलाके में भी हो रही है।
पुलिस के अनुसार सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में शनिवार को चिलकाना पुलिस क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान दुमझेड़ा रोड पर उपनिरीक्षक रवि राठौड़ ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र रिजवान उर्फ छोटा, निवासी ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना बताया। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना चिलकाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं, ताकि नशे के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। बताया गया कि आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रवि राठौड़ की सतर्कता और साहसिक कार्यशैली की स्थानीय लोगों में भी सराहना हो रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं “ऑपरेशन सवेरा” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!