
भरतपुर जिले में रुदावल क्षेत्र के लखनपुर गांव में एक विवाहिता ने अपनी मासूम दुधमुंही बेटी के सामने ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने 22 वर्षिय गायत्री पत्नी कान्हा लोधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया है जहां मृतका के पीहर पक्ष के पहुचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। हादसे के समय मृतका का पति घर के काम धंधे में लगा हुआ था। प्राप्त जानकारी अनुसार लखनपुर गांव में जिस समय गायत्री ने कमरे में यह आत्म घाती कदम उठाया उस समय उसकी 5 महीने की दुधमुंही बेटी वहीं बेड पर लेटी हुई थी। हादसे के वक्त गायत्री का पति कान्हा घर के अन्य कामों में व्यस्त था तथा जब वह कमरे में पहुँचा, तो पत्नी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भरतपुर के आरबीएम (RBM) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। नियमानुसार, मृतका के पीहर पक्ष के सदस्यों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की जाएगी। पुलिस परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी।






