A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस में सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान और योगा की परीक्षा दी, केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा

Screenshot 20260307 205341हाथरस

 

हाथरस 07 मार्च । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं जनपद के आठ निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पूरी शुचिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। आज की मुख्य परीक्षाओं में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने 8216; सामाजिक विज्ञान 8217; की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 8216; योगा 8217; विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा को नकल विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया गया। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले के आठ प्रतिष्ठित विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था, जिनमें बीएलएस इंटरनेशनल, संत फ्रांसिस, राजेंद्र लोहिया, दून पब्लिक, द कैम्ब्रिज, आरपीएम, ओएमबी और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल शामिल रहे। शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय में कुल 3205 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3178 विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 27 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के योगा विषय में पंजीकृत सभी 122 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, यानी इस विषय में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभिभावकों की भारी भीड़ देखी गई, जो अपने बच्चों की परीक्षा संपन्न होने और उनके बाहर निकलने का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। जिला प्रशासन और बोर्ड के सचल दस्तों ने सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी, जिसके चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!