A2Z सभी खबर सभी जिले की

 एक आदमी के दो पिता लिखकर बनाए फर्जी जॉब कार्ड 

--- ग्राम पंचायत करैल का हाल ---

सीधी। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसमें उसने एक ही आदमी के दो पिता लिख डाले और वह भी भारत सरकार के दस्तावेज में।

जी हां या कपोल कल्पना नहीं बल्कि एक सच्चाई है। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी के ग्राम पंचायत करैल में पदस्थ रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव नेजोधन पिता रंगदेव के नाम पर जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007- 037-007 /361 -D 14 अप्रैल 2021 को बनाया जिसमें जोधन की उम्र 52 वर्ष और उनकी पत्नी जयमन की उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मछेडी ग्राम पंचायत करैल लेख किया है वही एक साल बाद 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरा

जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-007/ 31-C बनाया जो जोधन पिता मंगल निवासी ग्राम मछेडी ग्राम पंचायत करैल के नाम पर है इसमें जोधन की उम्र 48 वर्ष और जयमन की उम्र 47 वर्ष लिखा है। गजब की बात तो यह है कि जोधन एक है और जय मां एक है जबकि जोधन के पिता मंगल और रंगदेव है । यह लिखित रूप में फर्जी दस्तावेजों का संधारण करते समय रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव ने लेख किया है। मतदाता सूची की बात करें तो उसके मुताबिक जोधन के पिता का नाम रजन है जोकि ग्राम पंचायत करैल की मतदाता सूची के सरल क्रमांक 483 में गृह संख्या दो और उनकी पत्नी जयमन का नाम मतदाता सूची के सरल क्रमांक 484 में दर्ज है। करैल की मतदाता सूची में कुल 44 मतदाता हैं। अब जोधन के पिता के दो नामों में क्या सच्चाई है यह तो रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद ही जाने मगर यह तो तय है कि दो फर्जी जॉब कार्ड बनाए गए हैं।

डेढ़ महीने बाद भी नहीं हो पाई जांच– यह भी एक सच्चाई है क्योंकि जनपद पंचायत कुसमी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा के कथनानुसार ग्राम पंचायत करैल में फर्जी जॉब कार्ड के मामलों की जांच के लिए जनपद पंचायत के कार्यालयीन पत्र क्रमांक 2477 दिनांक 18 दिसंबर 2025 के द्वारा 4 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है लेकिन डेढ़ महीने बाद ना तो जांच हो पाई है और ना ही कोई कार्यवाही हो पाई है।

Back to top button
error: Content is protected !!