A2Z सभी खबर सभी जिले की

”नालियों की सफाई खुद कर रहे नागरिक: सफाईकर्मियों की लापरवाही से मोटर गैरेज–बड़ के बालाजी क्षेत्र में जलभराव”

झालावाड़ 08 फरवरी 2026। शहर के मोटर गैरेज–बड़ के बालाजी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की अनदेखी से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में लंबे समय से सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आने के कारण नालियां जाम हो गई हैं, जिससे गली के रास्ते पर गंदा पानी भर जाता है और आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासी एवं कवि शैलेंद्र जैन ‘गुनगुना’ ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। मजबूरी में क्षेत्र के लोगों को खुद ही भरी हुई और अटकी नालियों की सफाई करनी पड़ रही है। गंदे पानी के जमाव से बदबू फैल रही है और बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि मोटर गैरेज–बड़ के बालाजी क्षेत्र में नियमित रूप से सफाईकर्मियों को भेजा जाए तथा जाम नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Back to top button
error: Content is protected !!