
देवरिया,
*थाना गौरीबाजार पुलिस द्वारा 02 अपहृता को किया गया बरामद*
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपहृता/गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष डॉ0 महेन्द्र कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 85/26 धारा 137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अपहृतागण/पीड़ितागण को थाना डिन्डौली क्षेत्र जनपद सूरत प्रान्त गुजरात राज्य से सकुशल बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06.03.2026 को थाना गौरीबाजार पर वादिनी द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि हम प्रार्थिनी की बहन की लड़की दिनांक 03.03.2026 को होली के त्यौहार में हम प्रार्थिनी के घर आयी थी। दिनांक 05.03.2026 की सुबह 5:00 बजे के करीब में हम प्रार्थिनी की लड़कियां दोनों मिलकर घर छोडकर किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कही चली गयी थी । जिस सम्बन्ध में वादिनी द्वारा दी गयी तहरीरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए म0उ0नि0 संध्या यादव द्वारा विवेचना की जा रही है। दौराने विवेचना सर्विलांस/सीडीआर के माध्यम से पुलिस टीम द्वारा ट्रेस करते हुए थाना डिन्डौली क्षेत्र जनपद सूरत प्रान्त गुजरात राज्य से सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. म0उ0नि0 संध्या यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
2. हे0का0 राहुल यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
3. का0 अभिषेक यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।
4. म0का0 मीना यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया।









