A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

चना एवं मसूर के पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च एवं सरसों का पंजीयन 20 मार्च तक

IMG 20260315 213102 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * भारत सरकार की प्राईस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत रबी वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के लिए खाद्य विभाग के ई -उपार्जन पोर्टल पर चना एवं मसूर के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 एवं सरसों का पंजीयन 20 मार्च 2026 तक होगा। इस वर्ष चना एवं मसूर की न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन शासन द्वारा तिथि 30 मार्च 2026 से 28 मई 2026 तक निर्धारित की गई है जबकि सरसों की भावांतर खरीदी 23 मार्च 2026 से 30 मई 2026 तक जिले की मण्‍डी समतियों प्रागण में किया जायेगा। जिले में आज दिनांक तक उपार्जन हेतु चना के लिए 26004 कृषक , मसूर लिए 38900 कृषक तथा सरसों लिए 3169 कृषको द्वारा पंजीयन कराया गया है। कलेक्‍टर संदीप जी.आर. द्वारा जिले के किसान भाईयो से अपील की गई है, कि चना मसूर के लिये पंजीयन हेतु शासन से निर्धारित अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 एवं सरसों हेतु 20 मार्च 2026 तक पंजीयन अवश्‍य करा लें एवं शासन की उपार्जन नीति का लाभ उठायें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!