A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जिलेवासी गर्मी के मौसम में अपने अपने क्षेत्र में शुरू करें प्याऊ

IMG 20260322 085302

FB IMG 1774097463271 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *कलेक्टर संदीप जी आर ने समस्त जिले वासियों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थान कार्यालय में गर्मी को देखते हुए प्याऊ शुरू करें जिससे कि जिले वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ विभाग प्रमुख भी आगे आए और सार्वजनिक स्थानों के साथ अपने-अपने विभाग में मिट्टी की घड़े रखकर प्याऊ शुरू करें। कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों के साथ स्वयं सेवी संस्थाओं से अपील की है कि वह रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गर्मी को देखते हुए प्याऊ शुरू करें। उन्होंने कहा कि दूर दराज से आने वाले व्यक्तियों के लिए शुद्ध पेयजल मिल सके इसके लिए रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित अन्य स्थान पर शुद्ध पेयजल की आवश्यकता होती है इसके लिए मिट्टी के घड़े का उपयोग करें और प्रयोग शुरू करें। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों से भी कहा कि अपने-अपने कार्यालय के बहार मिट्टी के घड़े का उपयोग करें और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए।

Back to top button
error: Content is protected !!