A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

त्योहारों की तैयारियो को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

IMG 20260320 WA0191सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में आगामी त्योहारों, जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) संजीव उईके द्वारा थाना खुरई शहर एवं थाना बीना का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, हवालात, शस्त्रागार, वाहन व्यवस्था एवं कंट्रोल सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही आगामी त्योहारों—रामनवमी, रमजान/ईद, चैत्र नवरात्रि सहित अन्य स्थानीय पर्व एवं जुलूसों—को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उईके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं समन्वय के साथ संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि खुरई क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जुलूस मार्गों का पूर्व सर्वे कर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जाए, जिससे हर गतिविधि पर सतत नजर रखी जा सके। उईके ने SDOP खुरई, sdop बीना थाना प्रभारी खुरई शहर एवं खुरई देहात ,बीना को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति समिति की नियमित बैठकें आयोजित कर सभी धर्मों एवं समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया जाए। त्योहारों के दौरान सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने हेतु जनप्रतिनिधियों, आयोजकों एवं आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साइबर टीम को सक्रिय रखते हुए किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। जुलूसों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था एवं बैरिकेडिंग की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एंबुलेंस एवं आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध आवागमन को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु रात्रि गश्त, पैदल पेट्रोलिंग एवं फ्लैग मार्च बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे एवं असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण कायम रहे। इस दौरान SDOP खुरई,प्रवीण अस्थाना, थाना प्रभारी खुरई शहर योगेंद्र सिंह दांगी,एवं थाना प्रभारी खुरई देहात संतोष सिंह दांगी सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा, जिन्हें स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) संजीव उईके का यह निरीक्षण एवं दिशा-निर्देश आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सागर पुलिस हर परिस्थिति में सतर्क, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है, ताकि जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनी रहे

Back to top button
error: Content is protected !!