A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेकृषिटेक्नोलॉजीधारलाइफस्टाइल

धार में गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी रोकने जांच अभियान, पीएनजी अपनाने की सलाह

IMG 20260322 140537धार (21 मार्च 2026)। घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य विभाग के जांच दल द्वारा धार शहर में होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। यह कार्रवाई घरेलू प्रवर्ग के गैस सिलेण्डरों (14.2 किलोग्राम) के अवैध अंतरण, व्यावसायिक उपयोग, जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए की गई।

 

जांच के दौरान शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों, जिनमें राधे रेस्टोरेंट (कोर्ट रोड), श्रीजी रेस्टोरेंट (त्रिमूर्ति चौराहा), राजकमल होटल (त्रिमूर्ति चौराहा), बम-बम स्वीट्स एंड नमकीन (त्रिमूर्ति चौराहा), जोशी भोजनालय (मोदी पम्प के सामने) एवं आशीर्वाद भोजनालय (मोदी पम्प के सामने) शामिल हैं, का निरीक्षण किया गया।

 

जांच में पाया गया कि संबंधित प्रतिष्ठानों में भोजन/नाश्ता बनाने के लिए डीजल भट्टी, कोयला भट्टी एवं इण्डक्शन का उपयोग किया जा रहा है तथा कहीं भी घरेलू गैस सिलेण्डर (14.2 किलोग्राम) का उपयोग नहीं किया जा रहा है।जांच दल द्वारा सभी होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किचन में इण्डक्शन एवं डीजल भट्टी के अधिकतम उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही उन्हें पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।पीएनजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए नवेरिया गैस एजेंसी के संचालक श्री सचिन चौधरी से समन्वय स्थापित कर कनेक्शन प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु निर्देश दिए गए।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!