
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 28 मार्च 2026 जिला प्रशासन द्वारा जनमानस की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों का समाधान करने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर मरवाही विकासखंड के ग्रामपंचायत सिरपहरी में 30 मार्च सोमवार को आयोजित किया गया है यह शिविर ग्राम पंचायत भवन के पास सुबह 11:00 से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया गया है शिविर में विभिन्न विभागों के जिला अनु विभाग एवं मैदानी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होकर जन समस्याओं का निवारण करेंगे।





