A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कोतवाली ज्वालापुर: नाबालिग किशोरी मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन

फुरकान अंसारी, संवाददाता।

हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग किशोरी से जुड़े गंभीर मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ज्वालापुर में नामजद तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई कि मूलचंद उर्फ भूला नामक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती की।

 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 65(1) बीएनएस तथा 3(b), 4(2) पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तथा एसएसपी नवनीत सिंह के महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01/04/2026 को आरोपी मूलचंद उर्फ भूला को शास्त्री नगर, ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय,उपनिरीक्षक सोनल रावत,कांस्टेबल महावीर सिंह,कांस्टेबल कर्म सिंह चौहान की कार्रवाई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!