A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक सम्पन्न*

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक सम्पन्न*

*कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु बैठक सम्पन्न*

IMG 20260403 WA0457

तिलक राम पटेल महासमुंद वन्दे भारत लाइव टीवी न्युज चैनल

सरायपाली। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला महासमुंद के मार्गदर्शन में केदुवां मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बाजार परिसर केदुवां में सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा एवं भावपूर्ण वातावरण में भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए उनकी रूपरेखा तैयार की गई। विशेष रूप से 05 अप्रैल को आयोजित स्वच्छता अभियान, 06 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, 07 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन तथा “गांव चलो – घर-घर चलो” अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का सुव्यवस्थित विभाजन किया गया।

बैठक में राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण सलाहकार परिषद के सदस्य कामता पटेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की शक्ति कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण में निहित होती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रत्येक कार्यक्रम को सेवा और समाज हित की भावना के साथ आगे बढ़ाएं, ताकि संगठन का प्रभाव जन-जन तक पहुंचे।

जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हरप्रसाद पटेल जी (अब्बू) ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समर्पण और सक्रिय भागीदारी को सफलता की कुंजी बताते हुए सभी को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा संभाग प्रभारी राजेन्द्र नायक जी ने कहा कि “गांव चलो – घर-घर चलो” अभियान संगठन के विस्तार का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं और संगठन की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाएं, जिससे जनविश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव ने कहा कि केदुवां मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करें तथा आगामी सभी कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय डडसेना, पूर्व महामंत्री बृजमोहन चौधरी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जलंधर प्रधान, कोमल नायक, उत्तर निषाद, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग उत्तम डडसेना, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूमिराम साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र पटेल सहित नेपाल साहू, श्रीमती विनीता साहू, श्याम साहू, जयप्रकाश चौधरी, बसंत पटेल, बृजलाल जायसवाल, किरतीकुमार पटेल, हेमसागर निषाद, हेतराम पटेल, कमल सिदार, सूरज सिदार, पुरन डडसेना, मदन पटेल, चित्रसेन साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री सुरोती लकड़ा एवं प्रमोद पटेल द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!