A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

GPM रैंप योजना से उद्यमियों को मिली नई दिशा

पेंड्रा में एडवांस प्रशिक्षण आयोजित

IMG 20260405 WA0032जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही 2 अप्रैल 2026 केंद्र सरकार की रैंप ( RAMP) योजना अंतर्गत जनपद पंचायत पेंड्रा में उद्यमिता विषय पर दो-दिवसीय एडवांस ट्रेनिंग कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं राज्य सरकार की उद्यमिता प्रोत्साहन पहलों के तहत CSIDC रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसलटेंसी द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 35 उद्यमियों विशेष कर महिला उद्यमी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। IMG 20260402 WA0030

कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर सृजित  करना एवं प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान प्रदान करना रहा। प्रथम दिवस में प्रतिभागियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं कर प्रणाली की जानकारी ली गई। इसके पश्चात मास्टर ट्रेनर बिर सिंह चतुर्वेदी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं, व्यवसाय विस्तार, रणनीति, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल टूल्स, जीएसटी सहित कानूनी प्रक्रियाएं गुणवत्ता नियंत्रण एवं संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। IMG 20260402 WA0031

द्वितीय दिवस में ब्रांडिंग, मार्केटिंग, ग्राहक सहभागिता, ई-कॉमर्स, सरकारी ई मार्केट प्लेस (GEM) निर्यात तैयारी सप्लाई चैन प्रबंधन एवं निवेश तैयारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई । वहीं मास्टर ट्रेनर पीतांबर सिंह राठौर ने मार्केट लीकेज एवं ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) पर व्यावहारिक जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजनाओं के लाभ, ऋण प्रक्रिया, सब्सिडी जानकारी भी प्रदान की गई। ट्रेनिंग में सभी प्रतिभागियों को सुबह की चाय और दोपहर लंच कराया गया।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि आर .एस. बघेल LDM GPM, श्री लामा जी डायरेक्टर RSETI एवं श्री दीपक कुमार मीणा ट्रेनर RSETI उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उद्यमियों को प्रभावी योजना क्रियान्वित एवं उद्योग विकास के विभिन्न पहलुओं तथा बैंक में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों और सिविल  स्कोर को मजबूत रखने पर मार्गदर्शन दिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक बताया। अंत में चॉइस कंसलटेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!