

बलौदाबाजार। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दीपक कुमार साहू को बजरंग दल का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्व हिंदू परिषद की प्रांत टोली की बैठक में प्रांत मंत्री पुनेन्द्र सिन्हा द्वारा घोषित की गई।
दीपक कुमार साहू लंबे समय से संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने संगठनात्मक जीवन की शुरुआत प्रखंड संयोजक के रूप में की और बाद में जिला सहसंयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके कार्यकाल में संगठन को मजबूती मिली और युवाओं में राष्ट्र व धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ी।
उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला संयोजक बनने के बाद अब वे जिले में बजरंग दल की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीपक कुमार साहू को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाजहित के कार्यों में और अधिक तेजी आएगी।
इस अवसर पर दीपक कुमार साहू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते





