
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हाइवे पर कार्यरत श्रमिकों को ग्लूकोज के पैकेट वितरित,
“स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है, आइए मिलकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करें। फिरोज़ खान,
रोहट–जोधपुर-पाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएसआर प्रबंधन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान फोरलेन पर कार्यरत श्रमिकों को बढ़ते तापमान के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर सीएसआर मैनेजर फिरोज़ खान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे एक स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकें।उन्होंने श्रमिकों को सलाह दी कि शरीर में पानी की कमी न होने दें तथा नियमित रूप से ग्लूकोज पाउडर और नींबू पानी का सेवन करें, जिससे शरीर का तापमान संतुलित बना रहे। साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया, क्योंकि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है।कार्यक्रम के दौरान हाईवे पर कार्यरत श्रमिकों को ग्लूकोज पाउडर के पैकेट वितरित किए गए।इस मौके पर पैरा मेडिकल स्टाफ गोविंद बंजारा, अंडाराम एवं गोपाल उपस्थित रहे।
दिनांक 07/04/2026











