
गया, 07 अप्रैल 2026, गया जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। गया जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 31 वितरक है, जिनके पास कुल 278048 घरेलू गैस सिलिंडर, भारत गैस के कुल 25 वितरक है, जिनके पास कुल 408976 घरेलू गैस सिलिंडर एवं एच०पी० गैस के कुल 16 वितरक है, जिनके पास कुल 140801 घरेलू गैस सिलिंडर उपलब्ध है। सभी गैस कंपनी के एजेंसी के स्टॉक की नियमित रूप से जाँच एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। घरेलू गैस की होम डिलीवरी पूरे गया जिला में निरंतर की जा रही है तथा विभिन्न स्तरों पर उसका अनुश्रवण भी किया जा रहा है। कल कुल 12676 की संख्या मे घरेलू गैस सिलेंडर वितरण किये गए हैं।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अपने-अपने अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत औचक निरीक्षण एवं छापेमारी आदि की कार्रवाई की जा रही है तथा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक पर घरेलू गैस सिलिंडर देने तथा अन्य मामलों में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 में निहित प्रावधानों के तहत कारण पृच्छा की जा रही है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी / आपूर्ति निरीक्षकों के द्वारा सभी गैस वितरकों की लगातार जाँच की जा रही है तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैस वितरक के गोदाम पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की जा रही है।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा अपने अनुमंडल अन्तर्गत धावा दल का गठन किया गया है। गैस की कालाबाजारी के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है, इसके अलावा 34 एलपीजी सिलेंडर भी जप्त हुए हैं।
सभी गैस वितरक एजेंसी को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि नियमानुसार ऑनलाईन बुकिंग के पश्चात ससमय घेरलू गैस सिंलिडर की होम डिलिवरी सुनिश्चित किया जाय। गैस गोदामों से घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं करने का निदेश निर्गत है।
अनुमंडल पदाधिकारियों के द्वारा गैस एजेंसियों, गोदामों एवं विभिन्न स्तरों पर निरंतर जाँच की जा रही है तथा अनियमितता पाये जाने एवं जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत निदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा रहीं है।
जिला नियंत्रण कक्ष 24X7 लगातार संचालित है, जिला नियंत्रण कक्ष में अभी तक कुल 1697 शिकायत प्राप्त हुए है, जिनका शत-प्रतिशत निष्पादन किया गया है।
समस्या समाधान हेतु गैस कंपनी के Common Emergency Helpline Toll Free Number (24X7)-1906, IOCL के Toll Free Number-1800-2333-555, BPCL के Toll Free Number-1800-22 4344 एवं HPCL के Toll Free Number-1800-2333-555 पर सम्पर्क करें।
साथ ही जमाखारी, कालाबाजारी, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत करने हेतु एवं घरेलू गैस निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर मिलने पर तथा घरेलू गैस मिलने में होने वाली समस्या हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या- 0631-2222253 है। इस पर संपर्क करें।
अबतक 1992 घरों में पी०एन०जी० कनेक्शन दिया जा चुका है। आम नागरीकों को कनेक्शन लेने के लिए www.ioagpl.com पर ऑनलाईन के माध्यम से या मो० नं0-8588862308 पर कॉल करके रजिस्ट्रेशन कराते हुए कनेक्शन लिया जा सकता है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










