सिद्धार्थनगर में किसानों से करोड़ों रुपये का गल्ला लेकर गबन करने के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जनपद में किसानों से करीब चार करोड़ रुपये मूल्य का गल्ला लेकर गबन करने के मामले में वांछित आरोपी आरती जायसवाल को इटवा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र के अनुसार वर्ष 2024 में सक्रिय इस गिरोह ने दोनों जनपदों के सैकड़ों किसानों से उधार गल्ला खरीदा, लेकिन भुगतान न कर करीब 4 करोड़ रुपये का गबन कर लिया था।
इस मामले में थाना इटवा और थाना कठेला समय माता में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी आरती जायसवाल पत्नी रवि प्रकाश फरार चल रही थी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से किसानों को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी







