A2Z सभी खबर सभी जिले की

हाथरस सिकंदराराऊ बारिश के कारण अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, यात्री सुरक्षित

Screenshot 20260408 134128 Chromeहाथरस सिकंदराराऊ बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे कानपुर-दिल्ली हाईवे पर गांव इकबालपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गुड़गांव से फर्रुखाबाद जा रही एक निजी डबल डेकर बस (AR 11C 4515) तेज बारिश और फिसलन के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में करीब 30-32 यात्री सवार थे। हादसे में पति-पत्नी समेत कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, क्षेत्राधिकारी जे.एन. अस्थाना और कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया।

 

पुलिस के द्वारा सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है। इस घटना ने एक बार फिर डग्गामार बसों के संचालन और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैScreenshot 20260408 134207 WhatsAppBusiness

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!