A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेश

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिले की ग्राम पंचायतों में 10 से 14 अप्रैल तक होगी ग्राम सभाएं नोडल अधिकारियों की नियुक्त के आदेश जारी, शासन की योजनाओं और बाबा साहेब के संदेशों पर होगी चर्चा

धार, 10 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के गौरवमयी अवसर पर धार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन ग्राम सभाओं के व्यवस्थित संचालन और निगरानी के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को उनके क्षेत्रांतर्गत नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु अधिकृत किया गया है।

 

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

 

जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक ग्राम सभा के लिए एक शासकीय अधिकारी अथवा कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। नियुक्त अधिकारी ग्राम सभा के दौरान उपस्थित रहकर शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और ग्राम विकास के लिए लिए जाने वाले निर्णयों के संबंध में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

 

*प्रतिवेदन अनिवार्य*

 

ग्राम सभा की समाप्ति के पश्चात, नियुक्त अधिकारी सभा में हुई कार्यवाही और लिए गए निर्णयों का विस्तृत प्रतिवेदन संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करेंगे।

 

*संवैधानिक मूल्यों पर केंद्रित होगा आयोजन*

 

इन विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण की योजनाओं की समीक्षा करना और ग्रामीण विकास की योजनाओं में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए ग्राम सभाओं का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!