A2Z सभी खबर सभी जिले की

चौक बाजार थाना एवं कोतवाली निचलौल में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ आयोजन बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादी

FB IMG 1775929903109

चौक बाजार/महराजगंज।

थाना समाधान दिवस का आयोजन, फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जनपद महराजगंज के चौंक थाना एवं कोतवाली निचलौल में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

थाना चौंक और कोतवाली निचलौल में आयोजित समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी मामलों की सुनवाई की और भूमि विवाद, आपसी झगड़े तथा अन्य समस्याओं के निस्तारण हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!