A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

बरमकेला मे शीतल पेयों पर सख़्ती :10से अधिक सैम्पलजांच के लिए भेजे गए

Cs,ghritlahre/vandebharatlivetvnews// गर्मी के मौसम में शीतल पेयों की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बरमकेला क्षेत्र में सख्त कार्रवाई की है। टीम द्वारा अलग-अलग दुकानों से शीतल पेय एवं कार्बोनेटेड कैफीन युक्त एनर्जी ड्रिंक के 10 से अधिक नमूने एकत्र कर जांच के लिए हरियाणा और कोलकाता स्थित मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं को भेजा गया है।
अधिकारियों के अनुसार, गर्मी में ठंडे पेय पदार्थों की खपत तेजी से बढ़ जाती है, जिससे मिलावटी और अमानक उत्पादों की बिक्री की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुकानों, जूस सेंटरों और ठेला-गुमठियों पर विशेष अभियान चलाकर निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान माजा, थम्स अप, स्प्राइट, सोडा, जलजीरा, कोका-कोला सहित एनर्जी ड्रिंक जैसे रेडबुल, स्टिंग और हेल के नमूने लिए गए। इसके साथ ही क्षेत्र की बर्फ फैक्ट्रियों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कई दुकानदारों, गन्ना जूस सेंटर संचालकों एवं अन्य विक्रेताओं को नोटिस जारी कर गुणवत्ता मानकों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल रहे। विभाग ने बताया कि गर्मी के मौसम में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!