A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

अंजड-अंबेडकर जयंती पर शासकीय अंजड़ महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

अंजड-अंबेडकर जयंती पर शासकीय अंजड़ महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

IMG 20260413 WA0351 IMG 20260413 WA0352 IMG 20260413 WA0350
अंजड़: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय, अंजड़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार काकेश्वर ने की।
बाबासाहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. काकेश्वर ने उनके संघर्षों की कहानी सुनाई और छात्रों से इनसे प्रेरणा लेने को कहा। प्रशासनिक अधिकारी प्रो. सुभाष सोलंकी ने बाबासाहेब के जन्म से लेकर संघर्षपूर्ण जीवन की पूरी घटनाक्रम विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। प्रो. विजय सोनगड़े ने उनके समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला।
वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अनिल कुमार सोलंकी ने बाबासाहेब के जीवन पर व्याख्यान दिया। प्रो. माया कनासे ने समाज में भेदभाव न करने और समान अधिकारों पर अंबेडकर के विचार साझा किए। प्रो. सोनी सोलंकी ने एकता और समरूपता के संदेश पर बल दिया। सभी प्राध्यापकों ने बाबासाहेब के जीवन पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रवि नायक ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. आरती पंवार ने किया। महाविद्यालय के स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!