?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

बगहा में पीडीएस डीलर पर जांच:*

ग्रामीणों ने राशन न मिलने की शिकायत की, रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी

IMG 20260415 210743
Oplus_16908288
बगहा बेतिया (पश्चिमी चंपारण) बगहा अनुमंडल के पिपरासी प्रखंड स्थित सेमरा लबेदहा पंचायत में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर सुरेंद्र मंडल के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच शुरू की गई है।

अनुमंडल पदाधिकारी एसडीएम द्वारा गठित दो सदस्य टीम ने डॉलर की दुकान का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की।

जांच टीम में पिपरासी के एमओ राजेश कुमार और बगहा-2 के एमओ प्रशांत कुमार शामिल थे।

टीम ने दुकान पर पहुंचकर शिकायतकर्ता महिला व पुरुष ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी ली साथी डीलर के खाद्यान्न भंडार की भी गहन जांच की गई।

IMG 20260415 211036
Oplus_16908288

अब तक राशन का वितरण नहीं किया गया

भैंसहिया गांव की गीता, शांति देवी, हरिलाल बिन, सुभाष बिन, सुनीता देवी, रंभा देवी, कन्हैया बिन, कैलाश बिन और राधेश्याम बैठा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डीलर ने पिछले दो से तीन महीने के टोकन काट लिए हैं।

लेकिन अब तक राशन का वितरण नहीं किया गया है ग्रामीण ने इस संबंध में एसडीएम को आवेदन देकर जांच की मांग की थी।

जांच के बाद एमओ राकेश कुमार ने बताया कि संबंधित डीलर द्वारा कुछ लाभार्थियों का पिछले 6 महीने से राशन का उठाव नहीं किया जा रहा है जिससे उन्हें अनाज नहीं मिल पा रहा है।

जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप जाएगी।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि हर महीने पॉश मशीन द्वारा अंगूठा लगवाकर टोकन काट लिया जाता है लेकिन राशन देने में टालमटोल की जाती है।

ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की की पहले भी ऐसी जांच हुई है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अनुमंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!