?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पुलिस दिवस पर “जयपुर पुलिस” का भव्य म्यूजिक लॉन्च प्रोग्राम

पुलिस दिवस पर “जयपुर पुलिस” का भव्य म्यूजिक लॉन्च प्रोग्राम

IMG20260416140953 01
oplus_262144

जयपुर, 16 अप्रैल। राजस्थान पुलिस दिवस के अवसर पर आगामी फिल्म “जयपुर पुलिस” का भव्य म्यूजिक लॉन्च जयपुर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में IG संदीप चौहान उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व एसीपी पुष्पेंद्र सिंह, एसीपी जयपुर पुलिस हरिशंकर शर्मा, विज्ञान भारती के सचिव मृगेंद्र जी, राजपूत महासभा महामंत्री धीरसिंह जी,पार्षद गिर्राज जी रहे , उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए फिल्म की टीम को बधाई दी और कहा कि ऐसी फिल्में समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।
समारोह में फिल्म की पूरी यूनिट के साथ राजस्थानी सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं। इस दौरान फिल्म के टाइटल गीत आई जयपुर पुलिस का अनावरण किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । गीत में जयपुर पुलिस के साहसिक कार्यों का उल्लेख किया गया है जिसे कृष्णा कुंतल द्वारा कंपोज किया गया है।
फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मोहसिन खान ने बताया कि यह फिल्म पुलिस की बहादुरी और समर्पण को दर्शाती है और दर्शकों को एक प्रेरणादायक संदेश देगी।
कार्यक्रम के दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एव क्रू -हर्षित माथुर दीपेंद्र सिंह योगिता शेखावत वीर सिंह त्रिलोक नौलखा, कैमरामैन अनुज, आबिद खान ,संपादक संजीव कुंतल , डॉ अजय सक्सेना, अभिषेक शर्मा ,राजीव महर्षि,संगीता सिंह , रितु कांवट,अर्जुन सोनी, गीतकार rj 41,मानस आलोक इत्यादि मौजूद रहे। मंच संचालन मशहूर कवि एवं लेखक धनराज दाधीज जी ने किया

Back to top button
error: Content is protected !!