A2Z सभी खबर सभी जिले कीबड़वानीमध्यप्रदेश

बड़वानी: थाना पुलिस ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

बड़वानी: थाना पुलिस ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी जानकारी

बड़वानी से हेमन्त नागझिरिया की रिपोर्ट
बड़वानी, । पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में थाना बड़वानी पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर 01 में ‘जनसंवाद – आपकी बात पुलिस के साथ’ के तहत विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर और एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम छात्रावास की बालिकाओं पर केंद्रित रहा।

IMG 20260417 WA0474 IMG 20260417 WA0475 IMG 20260417 WA0473 IMG 20260417 WA0472 IMG 20260417 WA0471 IMG 20260417 WA0470
कार्यक्रम में एसपी शुक्ल ने स्वयं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में सरल भाषा में समझाया। उन्होंने असहज स्थिति में तुरंत पुलिस या विश्वसनीय व्यक्ति को बताने की सलाह दी। साथ ही, साइबर फ्रॉड से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और अज्ञात कॉल-लिंक से सावधानी बरतने पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
महिलाओं व बालिकाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की जानकारी दी गई और शिकायत करने का साहस जुटाने पर जोर दिया गया। पुलिस के सवालों के सही जवाब देने वाली और परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाली बालिकाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं-महिलाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास जगाना और अपराध रोकथाम के लिए सकारात्मक माहौल बनाना है। बड़वानी पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और ऐसे कार्यक्रम निरंतर चलाए जाएंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!