

अर्जुनपुरा में सरस डेयरी के प्रबन्धन ने भरा मायरा
जयपुर।जयपुर जिले के जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के धौला ग्राम पंचायत के अर्जुनपुरा में राजपूत मोहल्ला में
हनुमान की ढाणी दुग्ध उत्पादक महिला सहकारी समिति कोड नंबर 394 में दूध उत्पादक शांति देवी पुत्री मीना व संतोष के विवाह पर ‘सरस लाडो मायरा योजना’ के तहत एक प्रेरणादायक मायरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन जयपुर डेयरी सघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश पूनिया द्वारा चलाई जा रही योजना में दुग्ध उत्पादक परिवार की बेटी की शादी के उपलक्ष्य में भरा गया। सहकारिता की भावना को मजबूत करते हुए।
इसमें बच्ची के पिताजी को साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा पुत्री की माता जी को चुनरी उड़ाकर सम्मानित किया गया।जयपुर डेयरी की तरफ से ₹21000 का चेक दिया गया तथा साथ वाले सभी उपस्थित सचिवों द्वारा ₹5100 कन्यादान स्वरूप दिए गए। इस कार्यक्रम मे जयपुर डेयरी मानपुरा माचेडी जॉन प्रभारी मनोज कुमार कुमावत, रामलाल यादव, सुरेंद्र कुमार सैनी, कानाराम, समिति सचिव दामोदर व साथी सचिव नानछू, श्रवन लाल गोवर्धन , बाबूलाल ,शंकर लाल ,कैलाश चौपडा भैरू राम ,सुरेश चन्द ,महेंद्र ,बनवारी, चौथमल , कैलाश गोलड़ा, राधेश्याम , सोहनलाल ,कालूराम , लालचंद ,सीताराम, बंशीधर , रमेश, प्रहलाद ,गोपाल, विमल , नन्चु राम ,रमेश शंकर ,मोहरू, कैलाश, मोहन लाल ,लालचन्द, प्रकाश, बनवारी एवं समस्त जोन मानपुरा माचेडी सचिव उपस्थित रहे।






