
अयोध्या
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन विनय कुमार सिंह करीब दो वर्षों से जिला क्षय रोग अधिकारी के यहाँ सम्बद्ध हैं।
बताया गया कि जिला क्षय रोग अधिकारी के यहाँ कार्यरत एक्सरे टेक्नीशियन चंदा पटेल मातृत्व अवकाश पर चली गईं थी। जिसे देखते हुये तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन के द्वारा सी एच सी हैदरगंज के तत्कालीन चिकित्सा प्रभारी को विनय कुमार सिंह के जिला क्षय रोग अधिकारी के यहाँ सम्बद्ध होकर योगदान देने का आदेश 6 जुलाई 2024 को जारी किया गया। जिसमे स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि श्रीमती चंदा पटेल के मातृत्व अवकाश से वापस आने पर सम्बद्धता स्वत समाप्त हो जायेगी। सूत्र बताते है कि मातृत्व अवकाश के बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया।इसके बावजूद सम्बद्घ कर्मचारी कार्यरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज के अधीक्षक डॉ ए के सिंह ने बताया कि अभी उन्होंने अस्पताल में योगदान नही दिया है।हालांकि यहां पर एक्सरे मशीन की सुविधा भी उपलब्ध नही है।









