A2Z सभी खबर सभी जिले की

जगद्गुरु शंकराचार्य जी की 1238वीं जयंती महोत्सव संपन्न हरिद्वार कनखल स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम संयास रोड कनखल में जगतगुरु आध शंकराचार्य जी महाराज की 1238 वी जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनायी गई

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

जगद्गुरु शंकराचार्य जी की 1238वीं जयंती महोत्सव संपन्न हरिद्वार कनखल स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम संयास20260421 190934 COLLAGE 2 रोड कनखल में जगतगुरु आध शंकराचार्य जी महाराज की 1238 वी जयंती बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थित के बीच मनायी गई

इस अवसर पर बोलते हुए महा निर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय परम पूज्य स्वामी विशोकानंद महाराज ने कहा शिव स्वरूप जगतगुरु शंकराचार्य भगवान ने जगत को भक्ति मार्ग से कल्याण और मुक्ति दोनों का मार्ग प्रदान किया यह अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर गिरधर गिरी महाराज ने कहा जगतगुरु शंकराचार्य ने सभी धर्मों को एक साथ जोड़कर ईश्वर भक्ति के मार्ग से कल्याण का मार्ग दिखाया और सभी को मिलजुल कर रहने का संदेश दिया इस अवसर पर बोलते हुए जूना अखाड़े के पूर्व सचिव श्री महंत देवानंद सरस्वती महाराज ने कहा जगतगुरु शंकराचार्य जी का आज भावपूर्ण सिमरन करते हुए सभी संत समाज को गौरव की अनुभूति हो रही है कि हमारे बीच आध जगतगुरु शंकराचार्य भगवान हमें सत्य का बोध कराने हेतु ईश्वर की प्रतिमूर्ति के रूप में इस पावन धरा भारत भूमि पर अवतरित हुए हमें आज 1238 वी जयंती महोत्सव पर आनंद की अनुभूति होने के साथ-साथ संत महापुरुषों के श्री मुख से बह रही ज्ञान की सरिता में गोते लगाने का पावन अवसर प्राप्त हो रहा है इस अवसरपर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज महामंडलेश्वर रामेश्वरानंद महाराज महंत सूरज दास महाराज महंत बिहारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज कोतवाल गगन देवगिरी महाराज सहित भारी संख्या में संत महापुरुष तथा भक्तगण उपस्थित थे

Back to top button
error: Content is protected !!