

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। थाना क्षेत्र में बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल में मरी महिला के शव को डीएम के पर निर्देश पुलिस ने उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की मौजूदगी में कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला की मां ने अपनी बेटी की मौत पर संदेश व्यक्त करते हुए अधिकारियों से बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार लगाई थी।
निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना धामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के तीवडी की रहने वाली जैनब की शादी कांठ थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी के रहने वाले नौशाद के साथ कई साल पूर्व हुई थी। 28 अक्टूबर 2025 जैनब को प्रसव पीड़ा होने पर कांठ के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में परिजनों ने भर्ती कराया था, जहां जैनब ने एक बच्चे को जन्म दिया था और इसके बाद दूसरे दिन हॉस्पिटल में ही उसकी मौत हो गई थी। बता दें कि तब जैनब के ससुराल और मायके वालों ने न तो शव का पोस्टमार्टम कराया था और न ही कोई कानूनी कार्रवाई ही की थी। लेकिन कुछ समय के बाद मृतका जैनब की मां बानो ने डीएम और एसएसपी मुरादाबाद प्रार्थना-पत्र देकर अपनी मौत बेटी की मौत पर संदेह व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराई जाने की गुहार लगाई थी। इसके बाद अब डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर शनिवार को कांठ थाना पुलिस ने उपजिलाधिकारी कांठ संत दास पंवार और पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम पटेल की मौजूदगी में कब्रिस्तान में बनी जैनब की कब्र को खुदवाकर उसके शव को बाहर निकलवाया और उसे पंचनामें की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़” को जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।









