
मैहर,,, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों का हवाला देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है जिसके लिए हेलमेट की अनिवार्यता जरूरी है।
हेलमेट लगे होने से हमारी बचत होती है सुरक्षा होती है आंकड़े बताते है कि हेलमेट लगे होने पर सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि जिले ने जारी इस महाअभियान में सभी जन सहयोग करे,महिलाएं युवा सभी हेलमेट का उपयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हेलमेट की अनिवार्यता सभी के लिए जरूरी है
इसलिए अपने घर से अगर आप बाइक से कही आ जा रहे है तो हेलमेट आवश्यक रूप से लगाए अन्यथा आपके विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है क्योंकि आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेवारी है।
मैहर ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें






