
*रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी बद से बदत्तर हो गयी है स्थिति, अफसरशाही की भेंट चढ़ रहा स्टेशन, अब इसका भगवान ही मालिक!*
*धनबाद :* धनबाद में रेलवे को सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशन का काफी बुरा हाल है। जहां सभी प्लेट फार्म पर एक्सलेटर और लिफ्ट की सुविधा होनी चाहिए वहीं जहां है भी वहां महीनों से बंद पड़ा है। पंखा भी मरनासन्न स्थिति में चल रहे हैं। नल से पानी भी नदारद है।
उल्लेखनीय है कि यह स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में भी शामिल हैं जिसके तहत यहां करोड़ों का काम चल रहा है और इसका पुनर्विकास किया जा रहा है।
सवाल उठता है कि इन परिस्थितियों में यह स्टेशन हवाई अड्डे की तरह कैसे विकसित होगा? या स्थिति यूं ही बद से बद्तर होती जाएगी। कोई तो सुन ले। स्थिति यह है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रेन पकड़ने आये यात्री अपने सामर्थ्य अनुसार सुविधा खोजते हैं परन्तु प्लेटफार्म पर आते ही सामान लेकर सीढियां चढ़ते हांफने लगते हैं। सबसे मजेदार पहलू तो यह है कि यहां फर्स्ट ऐसी का किराया भी हवाई टिकट से ज्यादा कम नहीं रहता परंतु फैसिलिटी के नाम पर फिसड्डी ही मिलता है।



