

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज अपडेट
*हेलमेट-सीटबेल्ट,ओवरस्पीडिंग पर होगी कड़ी निगरानी, स्कूल वाहनों की फिटनेस पर जीरो टॉलरेंस*
लखीमपुर खीरी 28 अप्रैल। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओ का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सीटबेल्ट, हेलमेट और ओवर स्पीडिंग की नियमित निगरानी करने पर ज़ोर दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर चालान किए जाएंगे।
उन्होंने दो टूक कहा कि स्कूली वाहन मानकों के अनुरूप ही सड़कों पर उतरें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिले में जहां पर घुमावदार स्थान तथा ब्लाइंड स्पॉट है, वहां से सौ





