A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

हर की पैड़ी पर विदेशी महिला का खोया मोबाइल 24 घंटे में बरामद, हरिद्वार पुलिस की तत्परता की सराहना

फुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार, 29 अप्रैल। गंगा आरती देखने हर की पैड़ी पहुंची एक विदेशी महिला का मोबाइल फोन भीड़भाड़ के दौरान खो गया, जिसे हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर महिला को वापस सौंप दिया। मोबाइल में महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के कारण महिला काफी परेशान थी।जानकारी के अनुसार, नीदरलैंड निवासी विदेशी नागरिक ऐना दाविट पत्नी बास्टियन 28 अप्रैल को हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती देखने पहुंची थीं। आरती समाप्त होने के बाद भीड़ के बीच उनका मोबाइल फोन, गूगल पिक्सल 10 प्रो, कहीं खो गया। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज और व्यक्तिगत जानकारी होने से महिला चिंतित हो गई और सहायता के लिए पुलिस चौकी हर की पैड़ी पहुंची।मामले की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने कांस्टेबल नितिन रावत और कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी को मोबाइल की तलाश में लगाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में गहन खोजबीन की और लगातार प्रयासों के बाद 29 अप्रैल को मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

इसके बाद महिला को चौकी बुलाकर उनका मोबाइल सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी महिला ने हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता और मददगार कार्यशैली की सराहना की।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!