A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आम आदमी पार्टी छोड़कर जाने वाले गद्दार नेताओं का आप कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन

IMG 20260429 WA00432सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664*आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर एव सहप्रभारी अजीत यादव के निर्देश पर आम आदमी पार्टी जिला सागर इकाई द्वारा एक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव ग्रामीण जिलाध्यक्ष एव दामोदर कुर्मी के नेतृत्व में सिविल लाइंस, कालीचरण चौक चौक पर आम आदमी पार्टी को धोखा देकर छोड़कर गए गद्दार सातों राज्यसभा सांसद संदीप पाठक,राघव चड्ढा सहित पांच सांसदों के खिलाफ नारेबाजी कर पुतले दहन किए। जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह एव संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने कहा कि जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ हैं और जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी स्टेट जॉइंट सेक्रेट्री रामसेवक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी,संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,एससी विंग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी,जिला सह सचिव लक्ष्मीकांत राज,जिला सह सचिव ज्योतिष सोनी,प्रशांत पवार आदि साथी शामिल रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!